Tuesday, July 2, 2024
HomeनेशनलPadma Vibhushan Award: मरणोपरांत मुलायम सिंह यादव को मिलेगा पद्म विभूषण, परिवार...

Padma Vibhushan Award:

Padma Vibhushan Award: सपा पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव को आज बुधवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। बता दे इसके लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को पद्म विभूषण पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे।

आपको बता दे बुधवार की शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दिवंगत नेता को पद्म विभूषण पुरस्कार दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दे यह कार्यक्रम शाम पांच बजे होगा। यह पुरस्कार लेने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और नेताजी की बड़ी बहू डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी।

इनके नाम का हुआ था एलान

आपको बता दे हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई थी। इसमें नेताओं को पद्म विभूषण देने का एलान हुआ था। जानकारी के लिए बता दे इसमें दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव, कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा, मणिपुर में बीजेपी के अध्यक्ष थौनाओजम चौबा सिंह और त्रिपुरा के दिवंगत नेता नरेंद्र चंद्र देबवर्मा शामिल थे। इसी कार्यक्रम में केंद्र सरकार ने सपा संस्थापक मंत्री मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का एलान किया गया था। गौरतलब है कि पद्म पुरस्कार यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री- देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

 

ये भी पढ़े: सवारियों से भरी बस पलटी, मौके पर पहुंची पुलिस

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular