Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलPallavi Patel: सपा विधायक पल्लवी पटेल की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में...

Pallavi Patel:

अपना दल की विधायक पल्लवी पटेल बुधवार को अचानक सरकारी आवास में गिर गईं और उनके सिर में चोट आई, जिससे उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई, कथित तौर पर ब्रेन स्ट्रोक के चलते उन्हे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनावों में कौशांबी जिले के सिराथू से पल्लवी पटेल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रशाद मौर्य को हराया था। पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन हैं।

मेडिकल टीम की निगरानी में पल्लवी पटेल

अस्पताल के मुताबिक बुधवार को उनकी प्रारंभिक जाचें हुईं, हालांकि जांच रिपोर्ट में सब कुछ सामान्य पाया गया है। जिसके बाद विशेषज्ञों की मेडिकल टीम की निगरानी में उन्हें रखा गया है। फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में है। एमएलए पल्लवी अभी न्यूरो विशेषज्ञ डॉक्टर ऋत्विज बिहारी एसोसिएट डायरेक्टर न्यूरोलॉजी  की निगरानी में हैं। न्यूरो डिपार्टमेंट के वरिष्ठ चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

डिप्टी CM मौर्य ने की स्वस्थ होने की कामना

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, सपा विधायक पल्लवी पटेल की बीमारी की खबर मिली। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बता दें कि 41 साल की पल्लवी पटेल बीते विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर सिराथू से मैदान में थीं और उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य को 7,337 वोटों से हराया था।

 

ये भी पढ़ें: डायबिटीज पेसेंट के लिए फायदेमंद हैं शहतूत की पत्तियां, जानिए कैसे करें सेवन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular