Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiParakram Diwas: लाल किले पर आयोजित प्रदर्शनी का PM मोदी ने किया...

Parakram Diwas: लाल किले पर आयोजित प्रदर्शनी का PM मोदी ने किया निरीक्षण

India News (इंडिया न्यूज़), Parakram Diwas : पराक्रम दिवस के अवसर पर लाल किले में आयोजित एक प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निरीक्षण किया। दरअसल, 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के रूप में ‘पराक्रम दिवस’ मनाया जाता है। 2021 में पीएम मोदी ने इस दिन को ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर मनाने का ऐलान किया था।

PM मोदी पराक्रम दिवस के अवसर पर लाल किले में आयोजित प्रदर्शनी में नेताजी सुभासचंद्र बोस की प्रतिमा का निरीक्षण करते समय नक्काशी के उपकरण पर अपना हाथ आजमाते हुए भी दिखाई दिये हैं।

दिल्ली के लाल किले में 23 से 31 जनवरी तक ‘भारत पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन मंत्रालय ‘जनभागीदारी’ की थीम पर इस आयोजन को कर रहा है। जिसमें गणतंत्र दिवस की झांकी, सैन्य बैंड प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिल्प बाजार और अखिल भारतीय व्यंजनों का स्वाद पेश करने वाले फूड कोर्ट भी शामिल होंगे।

बता दें कि संस्कृति मंत्रालय नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित पराक्रम दिवस का आयोजन कर रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लाइट एंड साउंड शो और नाटक और नृत्य प्रदर्शन के साथ-साथ प्रोजेक्शन मैपिंग आदि जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

वहीं, PM मोदी ने कहा है कि आज पराक्रम दिवस पर लाल किले से भारत पर्व की भी शुरुआत हो गई है। अगले 9 दिनों में भारत पर्व में गणतंत्र दिवस की झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देश की विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा।

ALSO READ:-

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular