Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiParrot Fever: इन देशों में तेजी से फैल रहा है Parrot Fever,...

Parrot Fever: इन देशों में तेजी से फैल रहा है Parrot Fever, जानिए लक्षण

India News(इंडिया न्यूज़), Parrot Fever: यूरोप के कई देशों में पैरेट फीवर तेजी से पैर पसार रहा है। इससे अभी तक 5 लोगों की जान जा चुकी है। WHO ने भी इस बीमारी को बेहद खतरनाक बताया है। पक्षियों में पाए जाने वाले एक बैक्टीरिया के कारण पैरेट फीवर तेजी से फैल रहा है। इस बैक्टीरिया से संक्रमित पक्षी के काटने या उसके संपर्क में आने से यह बीमारी बढ़ रही है। जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी।

 तेजी से फैल रहा पैरेट फीवर

पिछले साल की शुरुआत में इससे कई लोग संक्रमित हुए थ। ऑस्ट्रिया में मार्च में 4 मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 18 मामले हो गए हैं। डेनमार्क में 27 फरवरी तक 23 मामले आ चुके है। वही जर्मनी में 2023 में 14 मामले थे और इस साल अब तक 5 मामले सामने आ चुके हैं। नीदरलैंड में भी 21 मामले मिले हैं। इन 3 देशों को मिलाकर अब तक कुल 60 लोग पैरेट फीवर से संक्रमित पाए गए हैं।

पैरेट फीवर के लक्षण

  • सूखी खांसी
  • बुखार होना
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • ठंड महसूस होना

क्या बीमारी फैल सकती है?

WHO के अनुसार, सिटाकोसिस का कारण बनने वाले बैक्टीरिया का एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलना बहुत मुश्किल होता है और इस बीमारी के एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने की संभावना भी बहुत कम होती है। यदि सही ढंग से निदान किया जाए तो इसका इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जा सकता है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular