होम / हिमाचल में हजारों लोगों ने योग कर दिया निरोग रहने का संदेश

हिमाचल में हजारों लोगों ने योग कर दिया निरोग रहने का संदेश

• LAST UPDATED : June 21, 2022

इंडिया न्यूज़, Shimla News : आज के दिन पुरे देश-विदेश में योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के हजारों लोगों ने योग की विभिन्न क्रियाएं कर निरोग रहने का बहुत अच्छा संदेश दिया। योग के दिवस पर लोगो का सबको यह सन्देश देते हुए कहा की सबको हर रोज सुबह के समय कम से कम 30 मिनट योग करना चाहिए।

सरकारी स्तर पर किये गए कई कार्यक्रम आयोजित

People of Himachal did yoga

विश्व योग दिवस पर सरकारी स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए। विश्व योग दिवस पर यह कार्यक्रम सभी संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और मंडी के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर करवाया गया। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में इस कार्यक्रम में केंद्र से शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा हिमाचल के वन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री राकेश पठानिया कांगड़ा फोर्ट मंडल के कार्यक्रम स्थल में शामिल हुए।

कई मंत्रियो ने योग कार्यक्रम में लिए हिसा

People of Himachal did yoga

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के टिहरा सुजानपुर कटोच पैलेस में होने वाले योग कार्यक्रम में शामिल हुए। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने भी योग किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी सबके साथ मिलकर योग कार्यक्रम में हिसा लिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडी जिले के पराशर में योग शिविर आयोजित किया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विशेष रूप से योग दिवस में हिसा लिया । द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर भी योग कार्यक्रम में रहे मौजूद।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox