Categories: नेशनल

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन आज, जानें सुबह से शाम तक का पूरा शेड्यूल

PM Modi Birthday:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आज 72वां जन्मदिन है। आज का दिन देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहने वाला है। अपने जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी मध्य प्रदेश का दौरा करने वाले हैं। मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को प्रधानमंत्री 70 साल के बाद एक बार फिर से बसाने के लिए छोड़ेंगे। इन चीतों को नामीबिया से भारत लाया गया है।

स्व सहायता समूह में करेंगे संबोधित

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कराहल में स्व सहायता समूह के एक सम्मेलन में भी शामिल होगें और संबोधित भी करेंगे।

9:45 पर कूनो राष्ट्रीय उद्यान के लिए होंगे रवाना

पीए मोदी जी आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर स्पेशल विमान से ग्वालियर उतरेंगे। फिर पीएम सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर कूनो राष्ट्रीय उद्यान के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा वह आज स्व सहायता समूह सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और स्व सहायता ग्रुप की महिलाओं से बातचीत भी करेंगे।

पीएम मोदी का आज का पूरा शेड्यूल
  • सुबह 9:40 पर ग्वालियर पहुंचेंगे
  • सुबह 9:45 बजे कुनो राष्ट्रीय उद्यान के लिए रवाना होंगे
  • सुबह 10:30 बजे कुनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में चीता रिलीज प्लाइंट साइट-1 पर जाएंगे
  • सुबह 10:30 से 10:35 बजे के बीच में चीतों को लीवर खींचकर रिलीज
  • सुबह 10:35 से 10:38 बजे के बीच में रिलीज प्वाइंट साइट-2 की ओर जाएंगे
  • सुबह 10:38 से 10:43 बजे के बीच में चीतों को लीवर खींचकर रिलीज करेंगे
  • सुबह 10:48 पर स्व सहायता ग्रुप से बातचीत करने पहुंचेंगे
  • सुबह 10:48 से 10:50 बजे के बीच में ग्रुप फोटोग्राफ होगा
  • सुबह 10:50 से 11:10 बजे के बीच में चीता मित्र और चीता पुनर्वास प्रबंधन समूह से बातचीत करेंगे
  • दोपहर 12 बजे कराहल स्टेडियम पहुंचेंगे
  • दोपहर 12 से 12:14 बजे तक स्व सहायता समूह के प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी को देखते नजर आएंगे
  • दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर मंच पर पहुंचेंगे
  • दोपहर 12:40 -1:15 बजे तक संबोधित करेंगे
  • दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर प्रस्थान करेंगे
बीजेपी आयोजित कर रही सेवा पखवाड़ा

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज से 2 अक्टूबर तक बीजेपी ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ आयोजन कर रही है। इसमें बीजेपी रक्तदान शिविर लगाएगी, स्वच्छता अभियान चलाएगी और ‘‘विविधता में एकता’’ उत्सव मनाएगी। बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार के दिन पार्टी मुख्यालय में मीडिया से हुई एक बातचीत में कहा कि महात्मा गांधी जयंती तक आयोजित इस ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ में ‘‘गरीबों, शोषितों, वंचितों तक पहुंचकर सुनिश्चित करना और उनके जीवन में गुणात्मक सुधार लाना इसका मुख्य उद्देश्य है।

ये भी पढ़ें: ACB के छापे के बाद हुई AAP विधायक की गिरफ्तारी, करीबियों के घर से ब्रेटा पिस्टल और 24 लाख बरामद

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago