Monday, July 8, 2024
HomeनेशनलPM Modi In Ayodhya: 'राम किसी को पीछे नहीं छोड़ते' अयोध्या में...
PM Modi In Ayodhya:

PM Modi In Ayodhya: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अयोध्या के राम मंदिर में दिवाली मनातें नज़र आ रहें हैं। मीडिया से अब तक मिली वीडियोज को देखकर ये साफ हो गया है कि भारतवासी और अयोध्यावासियों के लिए ये दिवाली बेहद ही खास साबित होने वाली है। अयोध्या में श्रीराम का राज्यभिषेक करते वक्त पीएम मोदी ने कहा कि “राम लला के आर्दश हमारे भीतर हैं। श्री रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक, ये सौभाग्य रामजी की कृपा से ही मिलता है। जब श्रीराम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श, मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं।”

राम भगवान किसी को पीछे नहीं छोड़ते- पीएम 

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने ये दावा भी किया है कि आजादी के अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति, देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। भगवान राम ने अपने वचन में, अपने विचारों में, अपने शासन में, अपने प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार हैं। इसके  साथ ही पीएम ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश ने अपनी विरासत पर गर्व और गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का आवाहन किया है। राम भगवान किसी को पीछे नहीं छोड़ते।

पीएम की तारीफ में सीएम योगी ने कहा 

वहीं राज्यभिषेक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज से 6 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और उनकी प्रेरणा से अयोध्या का दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। यह प्रदेश का एक उत्सव देश का उत्सव बनता गया। आज ये अपनी सफलता की नई ऊंचाई को छू रहा है।”

ये भी पढ़ें: मां लक्ष्मी को करना चाहते हैं प्रसन्न? तो तुरंत छोड़ दें ये बुरी आदतें

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular