नेशनल

PM Modi in Lok Sabha : PM मोदी ने विपक्ष की बखिया उधेड़ी, बोले- एक ही प्रोडक्ट को बार -बार लांच कर रही कांग्रेस

India News(इंडिया न्यूज़),PM Modi in Lok Sabha: PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि विपक्ष ने जो संकल्प किया है, मैं उसकी सराहना करता हूं। इससे मेरा और देश को पक्का यकीन हो गया है क्योंकि विपक्ष ने लंबे समय तक विपक्ष में ही रहने का संकल्प लिया है। अब कई दशकों तक जैसे सत्ता पक्ष में बैठे थे, वैसे ही कई दशकों तक अब विपक्ष में बैठने का आपका संकल्प जनता जनार्दन जरूर पूरा करेगी।

पीएम ने कहा कि आप लोग (विपक्ष) जिस प्रकार से इन दिनों मेहनत कर रहे हैं। मैं पक्का मानता हूं कि जनता जनार्दन आपको जरूर आशीर्वाद देगी और आप आज जिस ऊंचाई पर हैं, उससे भी अधिक ऊंचाई पर जरूर पहुंचेगे और अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे।

राहुल को लेकर क्या कहा?

PM मोदी ने आगे कहा कि देश ने जितना परिवारवाद का खामियाजा उठाया है, खुद कांग्रेस ने भी उसका खामियाजा उठाया है। परिवारवाद की सेवा तो करनी पड़ती है। खड़गे इस सदन से उस सदन में चले गए। गुलाम नबी तो पार्टी से ही शिफ्ट कर गए। ये सब परिवारवाद की भेंट चढ़ गए। आगे बिना नाम लिए राहुल पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा ‘एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में अपनी ही दुकान को ताला लगाने की नौबत आ गई। ये सिर्फ परिवारवाद के कारण हो रहा है। कांग्रेस एक परिवार में उलझ गई है।

कांग्रेस को लेकर PM ने कहा

PM मोदी ने संसद में कहा कि हमने 17 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए हैं। कांग्रेस की रफ्तार से चलते तो इस काम को करने में और 60 साल लग जाते हैं। 3 पीढ़ियां धुएं में खाना बनाने-बनाते गुजर जाती।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की जो मानसिकता है, जिसका देश को बहुत नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं किया, वो अपने आप को शासक मानते रहे और जनता-जनार्दन को कमतर आंकते गए। आगे पीएम ने कहा कि आज देश में जिस रफ्तार के साथ काम हो रहा है, कांग्रेस सरकार इस रफ्तार की कल्पना भी नहीं कर सकती। हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए इसमें से 80 लाख पक्के मकान शहरी गरीबों के लिए बने। अगर कांग्रेस की रफ्तार से काम हुआ होता तो इतना काम होने में 100 साल लगते, 100 पीढ़ियां बीत जाती।

‘इंडिया’ गठबंधन पर PM का कटाक्ष

PM मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले भानुमति का कुनबा जोड़ा और फिर एकला चलो रे करने लगे। अलायंस का एलाइनमेंट बिगड़ गया। जब इनको एक-दूसरे पर ही विश्वास नहीं हो तो देश के लोगों पर कैसे विश्वास करेंगे।

ये भी पढ़े:

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago