Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiPM Modi Turban: गणतंत्र दिवस पर PM मोदी ने पहनी आकर्षक पगड़ी,...

PM Modi Turban: गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी हर बार एक अलग तरह की टोपी या पगड़ी पहने नजर आते हैं। वहीं इस बार गणतंत्र दिवस 2023 के परेड समारोह में पीएम बेहद अनोखी पगड़ी पहने नजर आए। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी की यह पगड़ी बसंत पंचमी से प्रेरित है। अब तक कई अवसर पर पीएम मोदी बंधेज वर्क की पगड़ी में दिखाई दिए हैं। आज भी उनकी पगड़ी बंधेज वर्क की ही है। पीएम ने इस बार पीले और केसरिया रंग की पगड़ी पहनी है।

सफेद कुर्ता, काले कोट व स्टोल में आए नजर

पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता और काले कोट के साथ पैंट पहनी और सफेद स्टोल पहना हुआ है। वहीं, काले और सफेद कपड़ों के साथ में उन्होंने एक लंबी पूंछ वाली बहुरंगी आकर्षक पगड़ी पहनी हुई है।

2015 में PM ने पहनी थी ऐसी पगड़ी

प्रधानमंत्री बनने के बाद 2015 के पहले परेड में पीएम राजस्थानी बंधनी पगड़ी में दिखाई दिए थे। साल 2016 के गणतंत्र दिवस परेड में दौरान उन्होंने पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। इसके बाद 2017 के गणतंत्र दिवस परेड में ने गुलाबी रंग की सफेद बॉर्डर वाली पगड़ी में पहनी थी। साल 2018 के गणतंत्र दिवस परेड के दौरान वह लाल और पीले रंग की पगड़ी में नजर आए।

बीते वर्ष पहाड़ी टोपी में आए थे नजर

वहीं साल 2019 में पीएम ने लाल रंग की पगड़ी पहनी थी जिसपर सुनहरी धारियां बनीं हुई थीं। वर्ष 2021 में उन्होंने रॉयल परिवार की ओर से गिफ्ट में मिली लाल पगड़ी पहन रखी थी। इसके अलावा 2022 में पीएम उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी (पहाड़ी टोपी) पहने नजर आए थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस बात की जानकारी ट्वीट करते हुए दी थी।

ये भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल और LG ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, ट्वीट कर कहा…

 

 

­

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular