Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiPolitical News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के निशाने पर सीएम केजरीवाल, सिक्योरिटी...

Political News:

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की सिक्योरिटी बढ़ाने को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 30 हत्याएं हो गईं हैं और अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अपनी सिक्योरिटी बढ़ा रहे हैं।

सिक्योरिटी को लेकर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सिक्योरिटी लेने वालों में पंजाब के मुख्यमंत्री से ऊपर अरविंद केजरीवाल का नाम आता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब में बने हैं और केजरीवाल ने वहां सरकार चलाने के लिए सलाहकार यहां से भेज दिए हैं।

‘दिल्लीवालों को लगाई 114 करोड़ की चपत’

इतना ही नहीं अनुराग ठाकुर ने दिल्ली की शराबनीति को लेकर भी सीएम केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इसके जरिए केजरीवाल ने दिल्ली वालों को 114 करोड़ की चपत लगा दी है। उनकी शराब नीति में कई खामियां थीं। सरकार के कामकाज पर बढ़े सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि यदि इसमें कोई कमी नहीं थी तो इसे वापस क्यों लिया गया है?

‘सत्येंद्र जैन एक भ्रष्ट नेता हैं’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने दोनों बच्चियों की कसम खाई थी कि राजनीति में नहीं आऊंगा, लेकिन राजनीति में आ ही गए। यही काम पंजाब में किया गया है। जिनके घर पर जाकर ठहरे उनके आतंकवादियों से संबंध रहे। हिमाचल की राजनीति को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जितने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी थे सब आज बीजेपी में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन एक भ्रष्ट नेता हैं और इसलिए वह जेल में हैं।

ये भी पढ़ें: देश में खनन माफियाओं पर नकेल जरुरी, बृजेंद्र सिंह ने कहा-टास्क फोर्स का हो गठन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular