Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiPolitics News: CM बघेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी से की...

Politics News: 

नई दिल्ली: बीते शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेट की। इसके बाद अब वह शिमला जाएंगे। जहां हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाली बैठकों में शामिल होंगे।

सोमवार शाम तक लौटेंगे रायपुर

जानकारी के मुताबिक वह सोमवार को शाम तक वापिस रायपुर लौटेंगे। वहीं मुख्यमंत्री का यह दौरा कार्यक्रम पिछले महीने दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में ही तय हो गया था। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस साल हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है।

कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात

शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस के किंग्सवे कैंप में हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।

ये भी पढ़ें: स्पा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, स्वाति मालीवाल ने कही ये बात

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular