Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiPresident Election 2022: अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें... यशवंत सिन्हा ने की...

President Election 2022: कल यानी 18 जुलाई 2022 सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव होना है। इससे पहले विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सभी विधायकों और सांसदों से मतदान करने की अपील की है। एक वीडियो संदेश में, उन्होंने दोहराया कि इस साल राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं बल्कि दो विचारधाराओं के बीच हो रहा है। इसीलिए अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मुझे वोट दें। उन्होंने सभी सांसदों से यह कहा किया कि संविधान में यह प्रावधान है कि वोट गुप्त होगा और कोई भी व्यक्तिगत रूप से यह निर्धारित कर सकते हैं कि वे किसे वोट देना चाहते हैं।

भारत में लोकतंत्र बर्बाद

यशंवत सिन्हा ने इससे पहले शनिवार को रांची में कहा कि भारत में लोकतंत्र बर्बाद हो गया है क्योंकि देश में सरकार का विरोध करने का अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को पहचान का सवाल नहीं बनाया जाना चाहिए बल्कि यह विचारधारा की लड़ाई है।

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

सिन्हा ने राष्ट्रपति निर्वाचन मंडल से मतदान के समय अतंर आत्मा की आवाज सुनने का आह्वान किया। यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है ,चाहे वह ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग या यहां तक राज्यपाल कार्यालय हो ताकि विपक्षी पार्टियों के विधायकों को तोड़ा जा सके और उनके द्वारा चलाई जा रही सरकारें गिराई जाए।

 

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट में PIL दायर, स्पाइसजेट का संचालन बंद करने की मांग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular