Monday, July 8, 2024
HomeDelhiPresident Murmu Speech: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम पहला संबोधन, बेटियों...

President Murmu Speech: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपना पहला भाषण दिया है। उन्होनें सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई दी। 14 अगस्त के दिन को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस स्मृति दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, मानव सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देना है। हमारा संकल्प है कि वर्ष 2047 तक हम अपने स्वाधीनता सेनानियों के सपनों को पूरी तरह साकार कर लेंगे।

द्रौपदी मुर्मू ने कहा

द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “भारत की आजादी हमारे साथ-साथ विश्व में लोकतंत्र के हर समर्थक के लिए उत्सव का विषय है। जब भारत स्वाधीन हुआ तो अनेक अंतरराष्ट्रीय नेताओं और विचारकों ने हमारी लोकतान्त्रिक शासन प्रणाली की सफलता के विषय में आशंका व्यक्त की थी। उनकी इस आशंका के कई कारण भी थे। उन दिनों लोकतंत्र आर्थिक रूप से उन्नत राष्ट्रों तक ही सीमित था।”

बेटियों पर टिका देश का भविष्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज देश में स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थ-व्यवस्था तथा इनके साथ जुड़े अन्य क्षेत्रों में जो अच्छे बदलाव दिखाई दे रहे हैं उनके मूल में सुशासन पर विशेष बल दिए जाने की प्रमुख भूमिका है। भारत के नए आत्मविश्वास का स्रोत देश के युवा, किसान और सबसे बढ़कर देश की महिलाएं हैं। महिलाएं अनेक रूढ़ियों और बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ रही हैं। सामाजिक और राजनीतिक प्रक्रियाओं में उनकी बढ़ती भागीदारी निर्णायक साबित होगी। आज हमारी पंचायती राज संस्थाओं में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की संख्या चौदह लाख से कहीं अधिक है। हमारे देश की बहुत सी उम्मीदें हमारी बेटियों पर टिकी हुई हैं। समुचित अवसर मिलने पर वे शानदार सफलता हासिल कर सकती हैं। हमारी बेटियां फाइटर पायलट से लेकर स्पेस साइंटिस्ट होने तक हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।

 

ये भी पढ़े: बिना OTP के ही खाली हो गया खाता, उड़ गए 75 लाख की मोटी रकम

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular