Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiKargil Vijay Diwas 2022: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना पहला...

Kargil Vijay Diwas 2022:

नई दिल्ली। कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ अवसर पर पूरा देश आज शहीदों को याद कर रहा है। भारत में आज का दिन यानि की 26 जुलाई हर वर्ष ही कारगिल विजय दिवस रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना पहला ट्वीट कर कारगिल के शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना पहला ट्वीट कर लिखा है कि,”कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर जवानों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!”

रक्षा मंत्री राजनाथ ने ट्वीट कर जवानों को किया याद

इस खास दिन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर लिखा कि, ”कारगिल विजय दिवस पर, देश हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और बलिदान को सलाम करता है। उन्होंने हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए बेहद कठोर परिस्थितियों में बहादुरी के साथ लड़ाई लड़ी थी। उनकी वीरता और अदम्य भावना हमेशा भारत के इतिहास में एक निर्णायक क्षण के रूप में अंकित रहेगी।”

ये भी पढ़े: पीएम ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन, जवानों लिखा संदेश

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular