Friday, July 5, 2024
HomeDelhiPresidential Election 2022: आप सरकार का बड़ा फैसला, इस उम्मीदवार को देगी...

Presidential Election 2022:

राष्ट्रपति चुनावों में उम्मीदवार को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना फैसला ले लिया है। दिल्ली और पंजाब में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के मुख्या और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर शनिवार को आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक हुई थी, जिसके बाद पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में सामूहिक विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का फैंसला लिया है।

बैठक में मौजूद थे ये नेता

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, पंकज गुप्ता, राघव चड्डा, आतिशी, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, राखी बिडलान और एन डी गुप्ता मौजूद थे। जानकारी हो कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होना है। वहीं इन चुनावों में आम आदमी पार्टी का रोल भी अहम माना जा रहा है।

अहम है ‘आप’ का रोल

आम आदमी की सरकार पहली ऐसी सरकार है जिसकी दो राज्यों में गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेसी सरकार है। दोनों राज्यों से मिलाकर आम आदमी पार्टी के पास 10 राज्यसभा सांसद हैं, जिनमें 3 दिल्ली और 7 पंजाब से हैं। इसके साथ ही, पार्टी के पास पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में दो विधायक हैं।

सांसद संजय सिंह ने दिया बयान

विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट देने के फैसले पर पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, “आप विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन हम यशवंत सिन्हा को वोट देंगे।”

ये भी पढ़ें: ऑटो में जाते लोगों की आखों में मिर्ची डालकर लाखों की लूट, पुलिस मामले की जांच में जुटी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular