होम / Bhagwant Mann Wedding: दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं पंजाब के सीएम भगवंत मान, 16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत के साथ लेंगे फेरे

Bhagwant Mann Wedding: दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं पंजाब के सीएम भगवंत मान, 16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत के साथ लेंगे फेरे

• LAST UPDATED : July 7, 2022

Bhagwant Mann Wedding:

पंजाब के सीएम 48 साल के भगवंत मान का गुरुवार को दूसरा विवाह होने जा रहा है। भगवंत मान चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली 32 साल की डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ आज शादी करेंगे। रस्में 11 बजे से शुरू हो चुकी हैं। फेरे 2 बजे शुरू होंगे। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के साथ अरविंद केजरीवाल का परिवार भी शामिल रहेगा। केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।

पहली शादी से 2 बच्चे

भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से उनका 2015 में तलाक हो गया था। पहली शादी से मान के 2 बच्चे 17 साल का दिलशान और 21 सान की सीरत हैं। दोनों अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।

2019 में हुई पहली मुलाकात

डॉ. गुरप्रीत कौर का मूल रूप से घर हरियाणा के पिहोवा के वार्ड 5 स्थित तिलक कॉलोनी में है। उन्होंने MBBS की पढ़ाई अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से पूरी की। वह अब राजपुरा में रहती हैं। परिवार के अनुसार गुरप्रीत के साथ भगवंत की बहन की अच्छी दोस्ती है। इसी कारण मान का परिवार गुरप्रीत को अच्छी तरह जान पाया। पहली बार भगवंत और गुरप्रीत की मुलाकात 2019 में हुई थी। उस समय भगवंत मान संगरूर से सांसद थे। वे उनके सीएम पद के शपथ समारोह में भी दिखी थीं।

2015 में हुआ था तलाक

भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से राजनीति की वजह से रिश्ते खराब हुए थे। 2014 में उन्होंने संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। उस वक्त उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने प्रचार भी किया था। उसके अगले ही साल उनके रिश्ते खराब होने लगे। सीएम मान का कहना था कि वह परिवार को वक्त नहीं दे पा रहे थे। परिवार का साथ छोड़ मान ने पंजाब को चुना। जिसके बाद उनका तलाक 2015 में हो गया। पत्नी दोनो बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई।

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस करेगी 600 से अधिक पदों पर भर्ती, एसएससी ने जारी किया नोटिस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox