पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह ने लोगों का दिल जीतकर बटोरी सुर्खियां

इंडिया न्यूज, IIFA Award 2022: आईफा अवॉर्ड्स 2022 के आखिरी दिन अबू धाबी में आयोजित शो में पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह ने लोगों का दिल जीतकर काफी सुर्खियां बटोरी। शो के दौरान हनी सिंह स्टेज से उतरकर एआर रहमान के पैरों में झुके और उनका आशीर्वाद लिया। एआर रहमान फ्रंट सीट पर बैठे हुए थे। बेहद भावुक करने वाले इन पलों को देखकर हर किसी के आंखों में आंसू आ गए।

एआर रहमान ने हनी सिंह को उठाकर लगाया गले

इस दौरान एआर रहमान ने हनी सिंह को उठाया और उन्हें गले से लगा लिया। एआर रहमान के पैरों में झुकते हुए हनी सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आईफा अवॉर्ड्स में हनी सिंह केवल एआर रहमान के पैर छूने के लिए ही मशहूर नहीं हुए, बल्कि गले में छिपकली का नेकपीस पहनकर आने के चलते भी सुर्खियों में छाए हुए हैं।

शीघ्र बाजार में लेकर आएंगे अपने 10 गाने

आईफा अवॉर्ड शो में हनी सिंह ने कहा कि वह अपने 10 नए गाने शीघ्र ही बाजार में ले आएंगे। जैसे ही हनी सिंह ने इस बात का ऐलान किया, फैंन्स खुशियों से झूम उठे। इतना ही नहीं फैन्स की ओर से कई तरह के कमेंट भी आने लगे। फैन्स बोले कि द किंग इज बैक। हनी सिंह के इस ऐलान से हर कोई हैरान भी रह गया। गौरतलब है कि आईफा अवॉर्ड्स में हनी सिंह ने गुरु रंधावा के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया था।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

हनी सिंह ने अपने इस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। हनी सिंह ने अपने कैप्शन में लिखा कि मेरी लाइफ का स्पेशल मोमेंट, वह भी एआर रहमान सर के साथ। इस पर कई फैन्स ने हनी सिंह की जमकर तारीफ की। एक फैन ने कमेंट में लिखा, किंग इज बैक। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा कि सर, हम आपके गीतों का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

फराह खान और अपारशक्ति खुराना ने किया होस्ट

गौरतलब है कि आईफा अवॉर्ड 2022 अबू धाबी में यास आईलैंड पर हो रहा है। इसे फराह खान और अपारशक्ति खुराना होस्ट कर रहे है। आज सुबह ही फराह खान दुबई पहुंची है। इस दौरान फरहान खान ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि हम आपके शुक्रगुजार है जो आईफा अवॉर्ड 2022 की हर छोटी बड़ी खबरें हमारे तक पंहुचा रहे है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : आईफा अवॉर्ड 2022 की नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट देखें, जानिए अवॉर्ड लिस्ट में कौन है टॉप पॉजिशिन पर

ये भी पढ़े : आईफा अवॉर्ड 2022 शो के वीकेंड इवेंट के लिए शुरु हुई रिहर्सल, शो में दिखेगा बॉलीवुड सितारों का टशन

ये भी पढ़े : आईफा 2022 के लिए पहुंचे ये सेलेब्स, अबू धाबी में लगा सितारों का जमावड़ा, सामने आई तस्वीरें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago