होम / पुतिन बोले, मोदी को कोई डरा नहीं सकता, बांधे तारीफों के पुल

पुतिन बोले, मोदी को कोई डरा नहीं सकता, बांधे तारीफों के पुल

• LAST UPDATED : December 7, 2023

India News ( इंडिया न्यूज),putin on Narendra modi : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफों में पुल बांधे हैं। बता दें, पुतिन ने भारत-रूस संबंधों के बारे में बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी को डराया या धमकाया नहीं जा सकता है।

पीएम मोदी की तारीफ में पुतिन ने क्या कहा

बता दें,पुतिन इन दिनों सऊदी अरब के दौरे पर हैं। यहाँ उन्होंने कहा “सबसे पहले, मैं यह कहना चाहता हूं कि रूस और भारत के बीच संबंध लगातार सभी दिशाओं में विकसित हो रहे हैं। इसके पीछे की सबसे मजबूत गारंटी है प्रधानमंत्री मोदी की नीति है। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि कोई मोदी को भारत के राष्ट्रीय हित, भारतीय लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई या निर्णय लेने के लिए डराया, धमकाया या मजबूर किया जा सकता है।

सऊदी अरब के दौरे पर है पुतिन

बता दें, मौजूदा समय में पुतिन सऊदी अरब के दौरे पर हैं। वहीँ, पुतिन की सऊदी यात्रा को मध्य पूर्व कूटनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि सऊदी अरब को परंपरागत रूप से अमेरिका का करीबी माना जाता है, लेकिन पुतिन के दौरे ने मध्य पूर्व में अमेरिकी बादशाहत को बड़ा झटका लगने का आशंका है।

also read : थाइलैंड से मणिपुर होकर देश में पहुंच रहे नशीले पदार्थ, दो छात्रों समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox