Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiQueen Elizabeth II Death: क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में...

Queen Elizabeth II Death:

नई दिल्ली। भारत में आज ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक मनाया जा रहा है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान और स्मृति में पूरे देश ने एक दिन का राजकीय शोक मनाने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार यानी 8 सितंबर के दिन निधन हो गया था। एलिजाबेथ के सम्मान में भारत में आज राजकीय शोक मन रहा हैं जिसके चलते राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा।

पीएम मोदी ने संदेश में क्या कहा?

आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया था। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, “अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि वह हमारे समय की दिग्गज थीं। वो एक दयालु व्यक्तित्व थीं, जिन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया। ब्रिटिश हाई कमीशन ने यहां हाई कमिश्नर के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के इच्छुक लोगों के लिए शोक पुस्तिका रखी है।”

ये भी पढ़े: स्किन से लेकर बालों तक के लिए वरदान है एलोवेरा, फायदे जान हो जाएंगे आप हैरान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular