Saturday, July 6, 2024
HomeनेशनलQueen Elizabeth-II Funeral: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जाएंगी लंदन, महारानी एलिजाबेथ II के...

Queen Elizabeth-II Funeral:

Queen Elizabeth-II Funeral: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए यूनाइटेड किंगडम जाएंगी। दरअसल राष्ट्रपति मुर्मू 17-19 सितंबर को भारत सरकार की तरफ से लंदन जाएंगी। आपको बता दे महारानी का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा।

अंतिम संस्कार में सैकड़ों राष्ट्राध्यक्षों होंगे शामिल

आपको बतो दे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में सैकड़ों राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल ब्रिटेन में इस दिन को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित कर दिया है। महारानी के अंतिम संस्कार में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल होंगे और इनके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी लंदन अंतिम संस्कार में शामिल होने आएंगे।

लंदन पहुंचा महारानी का पार्थिव शरीर

आपको बता दे ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर कल मंगलवार शाम को स्कॉटलैंड से लंदन पहुंच गया था। जहा पर उनके ताबूत को अंतिम रात बकिंघम पैलेस में रखा गया था। महारानी के ताबूत को आज बुधवार से अगले चार दिन के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा। जिसके बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

96 की उम्र में हुआ महारानी का निधन

आपको बता दे ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर को हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर एब्बे में 19 सितंबर को होगा, जहां कई देशों के प्रमुख पहुंचेंगे। आपको बता दे महारानी का ताबूत जब लंदन के लिए हवाई अड्डे से निकाला गया तब वहां पर राष्ट्रगान की धुन भी बजाई गई थी। महारानी के ताबूत के साथ उनकी बेटी प्रिसेंस एनी भी थीं जो रॉयल एयरफोर्स के विमान से एडिनबरा से लंदन साथ आई हैं।

 

ये भी पढ़े: तलाक और पत्‍नी के महंगे शौक ने बनाया लुटेरा, जानिए क्या है यह मामला

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular