Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiRahul Gandhi in Dargah: दिल्ली पहुंच कर राहुल गांधी ने हजरत निजामुद्दीन...

Rahul Gandhi in Dargah:

Rahul Gandhi in Dargah: भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली पहुंच चुकी है। दिल्ली पहुंचने पर राहुल गांधी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इन सबके बीच राहुल गांधी ने हजरत निजामुद्दीन दरगाह जा कर चादर चढ़ाई। आपको बता दे इस दौरान पुलिस और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। भारत जोड़ो यात्रा ने बदरपुर बॉर्डर से सुबह में दिल्ली में प्रवेश किया है।

आपको बता दे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सुबह आश्रम चौक स्थित जयराम आश्रम में सियाराम दरबार के दर्शन किए। इसके बाद उन्होनें दोपहर में हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे और चादर चढ़ाई। दिल्ली पहुंचने पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ पहुंची है।

 

ये भी पढ़े: सिसोदिया ने LG को लिखा पत्र, लैब टेस्ट को लेकर उठाई ये मांग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular