Sunday, July 7, 2024
Homeनेशनलमणिपुर की घटना को राहुल ने बताया 'हिन्दुस्तान की हत्या' ; पहले...

India News (इंडिया न्यूज़) : आज सदन में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का दूसरा दिन है । विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पर आज लोकसभा में दोपहर 12 बजे राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया। राहुल ने सबसे पहले सांसदी बहाल होने पर लोकसभा अध्य्क्ष को धन्यवाद कहा , उसके बाद केंद्र सरकार पर हमला बोलना शुरू किया। राहुल ने केंद्र पर हमला बोलते हुए मणिपुर की घटना को हिंदुस्तान का कत्ल बताया। राहुल के इस बयान पर पहले स्पीकर ने टोका फिर बीजेपी की ओर से स्मृति ईरानी और किरेन रिजिजू ने खूब सुनाया।

स्पीकर ने राहुल को टोका

बता दें, अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए मणिपुर की घटना पर राहुल ने भाजपा पर खूब हमला बोला। राहुल ने कहा इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं हिन्दुस्तान को मणिपुर में मारा है। हिन्दुस्तान का क़त्ल किया है। राहुल ने आगे कहा कि हिंदुस्तान की सेना एक दिन में मणिपुर में शांति ला सकती है, आप उसका प्रयोग नहीं कर रहे हो। अगर मोदी जी हिंदुस्तान की आवाज नहीं सुनते हैं, वह देश के दिल की आवाज सुनते हैं तो किसकी सुनते हैं- दो लोगों की सुनते हैं। राहुल ने कई बार ये बात दोहराई। स्पीकर ने कई बार राहुल को रोका लेकिन वह नहीं रुके। माननीय सदस्य यह आपका गलत तरीका है, इस तरह का व्यवहार मत कीजिए। राहुल के इस बयान पर स्पीकर ने राहुल को टोका।

किरेन रिजिजू ने भी राहुल पर हमला बोला

बता दें, मणिपुर की घटना को हिंदुस्तान की हत्या बताने पर स्पीकर के टोकने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें टोका। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने आज सदन में जो बातें कही हैं, बहुत ही गंभीर बात की है। मैं उनसे एक सवाल पूछना चाहता हूं कि 7 दशक से ज्यादा शासन कांग्रेस पार्टी का रहा… राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद कई सदस्य वेल में आ गए। स्पीकर ने जैसे -तैसे उन्हें शांत किया।

स्मृति ने राहुल पर बोला हमला

राहुल ने अपनी आगे बात जारी रखी उन्होंने कहा ‘भारत एक आवाज है, भारत हमारी जनता की आवाज है दिल की आवाज है उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर ने की है। आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत की हत्या की है। आप देशद्रोही हो, आप देशभक्त नहीं हैं। राहुल के इस आरोपों पर किरेन रिजिजू के बाद स्मृति ईरानी भड़क गईं। उन्होंने कहा ‘ कांग्रेस पार्टी यहां पर तालियां बजाती रही… भारत माता की हत्या की बात पर कांग्रेस पार्टी ने ताली पीटी। इस बात का संदेश पूरे देश में दिया कि मन में गद्दारी किसके है। मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है मेरे देश का अंग है।

ALSO READ ; अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन राहुल ने केंद्र पर बोला जोरदार हमला, मणिपुर की घटना को हिंदुस्तान की हत्या बताया

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular