Categories: नेशनल

Rain Alert: मुंबई में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भरा पानी, बस, दिल्ली में किया येलो अलर्ट जारी

Rain Alert:

नई दिल्ली: देशभर में मानसून शुरू हो गया है। देश के कई हिस्सों अगले चार दिन में भारी बारिश का अनुमान है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और केरल में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली के लिए येलो और बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

भारी बारिश का अनुमान

मुंबई तथा आसपास के इलाको में भी लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार के सुबह 8 से रात के 8 बजे के बीच में मुंबई के पूर्वी हिस्से में 58.6 मिमी, वहीं पश्चिमी हिस्से में बारिश 78.69 मिमी रिकॉर्ड की गई है। यहां अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट

मानसून अब उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ पहुंच गया है। राजधानी लखनऊ में सोमवार को  बादलों के छाए रहने का सिलसिला लगा रहा और इसी के साथ धूप भी रही। सोमवार को लखनऊ वासियों का पूरा दिन उमस भरी गर्मी का रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया।

मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट मथुरा, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद, बांदा और महोबा में जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बिजली की चमक भी दिखेगी। मानसून अभी मेरठ गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत, हाथरस, मैनपुरी, कानपुर नगर, औरैया, मऊ, प्रयागराज में जारी है।

ये भी पढ़े : कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए दिल्ली में कितनी हुई कीमत

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago