Ram Mandir: मां सीता के जन्मभूमि से 3,000 से अधिक उपहार पहुंचा अयोध्या, जानें क्या-क्या आया

India News (इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: सीताजी की जन्मस्थली नेपाल के जनकपुर से श्रीराम के लिए 3,000 से अधिक उपहार शनिवार को अयोध्या पहुंचे। जनकपुर क्षेत्र में रामजानकी मंदिर के पुजारी राम रोशन दास द्वारा चांदी के जूते, आभूषण और कपड़े सहित उपहारों से भरी एक हजार से अधिक टोकरियाँ और बाल्टियाँ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी गईं। जनकपुर धाम रामजानकी मंदिर से शुरू हुई यात्रा करीब तीन दर्जन वाहनों के काफिले के साथ कारसेवकपुरम पहुंची। प्रतिभागियों में राम लला के “ससुराल” से 500 से अधिक भक्त शामिल थे।

जनकपुर धाम से आया सामान

नेपाल के जनकपुर धाम से 500 लोग माता सीता के लिए सामान लेकर अयोध्या आए हैं। परंपरा यह है कि जब भी कोई गृह प्रवेश होता है तो मायके से सामान ससुराल लाया जाता है। जनकपुर के लोग अब इस परंपरा का पालन कर रहे हैं।

क्या आया है जनकपुर से

इस सामान में फल, सब्जियां, अनाज, तेल, आभूषण, पैसा, मिठाई, व्यंजन सब कुछ है। इतना ही नहीं, नेपाल से भी महिलाएं आई हैं और वे खुद को माता सीता की सहेली बता रही हैं। महिलाओं का कहना है कि वे माता सीता के लिए अपने मायके से उपहार लेकर आयी हैं। ऐसा लगता है मानों नेपाल से आने वाले लोग नाच-गाकर अपने अयोध्या आगमन का जश्न मना रहे हों।

माता सीता के लिए आभूषण भी आए है

इसके अलावा माता सीता के लिए जनकपुर धाम से कुछ खास चांदी के आभूषण भी आए हैं। जब श्री राम लला विराजमान होंगे तब माता सीता का प्रवेश होगा। अयोध्या के राम मंदिर में लगेंगे 44 दरवाजे। जिनमें से 18 दरवाजे सोने से जड़े होंगे। इसके अलावा मंदिर में 392 खंभे होंगे। खंभों पर देवी-देवताओं की मूर्तियां भी बनाई जाएंगी।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago