होम / Ram Mandir: राम मंदिर कार्यक्रम के लिए निमंत्रण नहीं, लेकिन हम जाएंगे -डिंपल यादव

Ram Mandir: राम मंदिर कार्यक्रम के लिए निमंत्रण नहीं, लेकिन हम जाएंगे -डिंपल यादव

• LAST UPDATED : December 27, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: सपा सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में सिर्फ लोगों को बांटने का काम किया है। बड़ी संख्या में सांसदों को संसद से निलंबित करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर निमंत्रण आएगा तो मैं जरूर जाऊंगी।

बीजेपी के कार्यकाल में हो रहा है ईडी का दुरुपयोग-ईडी

सोमवार देर शाम सांसद डिंपल यादव सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी के आवास पर पहुंचीं और उन्हें क्रिसमस की बधाई दी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के 10 साल के कार्यकाल में इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई का लगातार गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सरकार भय के माध्यम से देश को चलाना चाहती है। भारत के लोकतंत्र में यह पहली बार है कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सांसदों को निलंबित किया गया है।

बीजेपी लोगों को गुमराह कर रही है- डिंपल

इससे न केवल देश में बल्कि दुनिया भर में निंदा हुई। ये घटना इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। देश में हो रही घटनाओं को नया मोड़ देकर नागरिकों को लगातार गुमराह किया जा रहा है। सरकार लोगों को पांच किलो आटा तो दे रही है, लेकिन रोजगार एक भी नहीं दे पा रही है। जो लोग सनातन धर्म और रामराज्य की बात करते हैं वे केवल लोगों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। हम सभी को भगवान श्री राम के स्वभाव और मर्यादा को अपने भीतर स्वीकार करना होगा।

अयोध्या जाएंगी या नहीं? (Ram Mandir)

22 जनवरी को अयोध्या जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर निमंत्रण आएगा तो जाएंगी और नहीं आया तो बाद में जाएंगी। स्वामी प्रसाद द्वारा देवी-देवताओं को लेकर दिए गए बयान के सवाल पर सांसद ने कहा कि ये उनके अपने विचार हैं, पार्टी उनके किसी भी विचार का समर्थन नहीं करती है। सरकार सदन में कहती है कि कश्मीर में पत्थरबाजी नहीं होनी चाहिए। वहीं कश्मीर के हालात आज भी नहीं सुधरे हैं। कुश्ती संघ में चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की सोची-समझी साजिश है।

इसे भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox