Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ मंडप तैयार, पूजा...

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ मंडप तैयार, पूजा अनुष्ठान शुरू करने की तारीख आई सामने

India News(इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर निर्माण कार्य को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान को विधि-विधान से पूरा करने के लिए यज्ञ मंडप तैयार किया जा रहा है। यज्ञ मंडप तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पूजा विधि 16 जनवरी 2024 से शुरू होगी।

सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं

आपको बता दें कि भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक का पहला दिन समाप्त हो गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर को तैयार किया जा रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि रामलला की अचल मूर्ति पर 2 दिन के अंदर फैसला ले लिया जाएगा। मंदिर के ग्राउंड फ्लोर में फ्लोरिंग का काम चल रहा है। प्रथम तल पर भी काम चल रहा है। चंपत राय ने अहम जानकारी देते हुए कहा कि राम मंदिर की दूसरी मंजिल का काम भी 15 दिन में शुरू हो सकता है।

यज्ञ मंडप तैयार (Ram Mandir)

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम जन्मभूमि परिसर में कनेक्टिविटी शुरू हो गई है। राम जन्मभूमि परिसर में अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। टॉयलेट ब्लॉक, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, फायर के लिए भूमिगत जल रिजर्व वायर, पावर स्टेशन, रिसीविंग स्टेशन और सब स्टेशन का निर्माण किया गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जरूरी काम पूरा करने के लिए 4000 से ज्यादा मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं। चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ मंडप तैयार हो चुका है। प्राण प्रतिष्ठा पूजा अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू होगा। 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

प्रत्येक तीर्थयात्री के लिए भोजन की व्यवस्था

अयोध्या में प्रवेश करने वाले हर श्रद्धालु के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। चंपत राय ने बताया कि अयोध्या के चौतरफा रास्ते पर भोजन की व्यवस्था की जाएगी। चंपत राय ने अयोध्या फैजाबाद के लोगों से राम भक्तों के लिए नाश्ते में चाय और ब्रेड-बिस्कुट की व्यवस्था करने की अपील की। करीब 100 स्थानों पर भोजन और नाश्ते की व्यवस्था करने की तैयारी है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular