Sunday, July 7, 2024
Homeनेशनलरिकॉर्ड 6.77 करोड़ आयकर रिटर्न 31 जुलाई तक जमा : इनकम टैक्स...

India News (इंडिया न्यूज़) : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 जुलाई तक रिकॉर्ड 6.77 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए. इनमें से 53.67 लाख लोगों ने पहली बार रिटर्न भरा है। आयकर विभाग ने एक बयान में यह भी जानकारी दी है कि, ‘कर आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 जुलाई तक 6.77 करोड़ से अधिक आईटीआर जमा किए गए हैं। विभाग के मुताबिक, यह संख्या पिछले साल की समान अवधि तक जमा 5.83 करोड़ रिटर्न से 16.1 प्रतिशत ज्यादा है।’

आईटीआर जमा करने की अंतिम तिथि थी 31 जुलाई

मालूम हो, आयकर विभाग ने वेतनभोगी करदाताओं को आईटीआर जमा करने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया था। विभाग के आदेश के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के ऑडिट की जरूरत न होने वाले करदाता भी इस तारीख तक अपना रिटर्न जमा कर सकते थे। इसके आलावा विभाग ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह आईटीआर जमा करने की समयसीमा आगे नहीं बढ़ाएगा। ऐसी स्थिति में समयसीमा खत्म होने के अंतिम दिन यानी 31 जुलाई को 64.33 लाख से अधिक रिटर्न जमा किए गए।

53.67 लाख से अधिक लोगों ने पहली बार जमा किया आईटीआर

बता दें, आयकर विभाग की और से यह भी जानकारी दी गई है कि इस बार 53.67 लाख से अधिक लोगों ने पहली बार आईटीआर जमा किया है। यह कर आधार में विस्तार का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। वहीँ, डिपार्टमेंट ने यह जानकारी दी है कि जिन कंपनियों और व्यक्तियों के लिए अपने खातों का ऑडिट कराना जरूरी है, उनके लिए वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है।

also read ; बारिश बंद होने से चढ़ा दिल्ली का पारा , ऊमस भरी गर्मी ने एक बार फिर शुरू किय़ा सताना

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular