Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiRepublic Day Parade 2023: गणतंत्र दिवस परेड में 23 झांकियां आएंगी नजर,...

Republic Day Parade 2023: आज सुबह कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस के जश्न की शुरुआत के साथ ही भारतीय गणतंत्र 74वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। देशवासियों को गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कुल 23 झांकियां देखने को मिलेंगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी झांकियों की थीम अलग-अलग है। अधिकतर झांकियों में भारतीय संस्कृति, सेना की सशक्त भूमिका, नया जम्मू-कश्मीर महिला सशक्तिकरण और अयोध्या के दीपोत्सव को विशेष रूप से शामिल किया गया है। इन 23 झांकियों में से 17 झाकिंया देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की और 6 अलग सरकारी मंत्रालयों व विभागों की शामिल हैं।

10 झांकियां होंगी सबसे अहम

दिखाई जानें वाली 23 झांकियों में से 10 झांकियों को सबसे अहम माना जा रहा है। इनमें अयोध्या दीपोत्सव उत्तर प्रदेश, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव हरियाणा, मानसखंड उत्तराखंड, स्वच्छ-हरित ऊर्जा गुजरात, कर्नाटक की नारी शक्ति उत्सव, पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा, महाराष्ट्र से साढ़े तीन शक्ति पीठ,  झारखंड से बाबा बैद्यनाथ धाम, नया जम्मू कश्मीर और सेनानियों की अध्यात्म भूमि असम की झाकियां भी शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली की झांकी को इस बार परेड में शामिल नहीं होगी।

यूपी की थीम होगी अनोखी

कर्तव्य पथ पर निकलने वाली इन झांकियों में उत्तर प्रदेश ने अंतिम दौर में जगह बनाई थी। परेड में निकलने वाली झांकियों में यूपी की झांकी इस बार सबसे खास होने वाली है। झांकी की थीम इस बार अयोध्या का भव्य दीपोत्सव है। पिछले तीन सालों में यह दूसरी बार है जब यूपी की थीम रामनगरी अयोध्या है। यूपी सूचना विभाग के सेक्शन ऑफिसर प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि उनकी झांकी की थीम दीपोत्सव है।

ये भी पढ़ें: पूरी दिल्ली अभेद्य किले में हुई तब्दील, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular