Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiSangeet Natak Akademi: संगीत नाटक अकादमी के कलाकारों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति...
Sangeet Natak Akademi: 

Sangeet Natak Akademi: संगीत नाटक अकादमी ने शुक्रवार (25 नवंबर) को 10 अकादमी फेलो और 128 कलाकारों की सूची को जारी किया है, जिसके तहत 2019, 2020 और 2021 के लिए प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कार दिए जाएंगे। बता दें कि अकादमी फेलो के रूप में राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और नाटक अकादमी परफॉर्मिंग आर्ट्स के क्षेत्र में प्रतिष्ठित हस्तियों का चुनाव करती है।

128 कलाकारों का हुआ चयन 

फेलो के रूप में भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन, कर्नाटक शहनाई वादक एकेसी नटराजन, कथकली व्याख्याता सदनम कृष्णन कुट्टी, मणिपुरी नृत्यांगना दर्शना झावेरी, शास्त्रीय गायक छन्नू लाल मिश्र, तबला वादक स्वप्न चौधरी, शास्त्रीय गायिका मालिनी राजुरकर, कर्नाटक और हिंदुस्तानी संगीतकार टीवी गोपालकृष्णन, लोक गायिका तीजन बाई, और संगीत विज्ञानी भरत गुप्त का चयन किया है। इसके साथ ही संगीत नाटक अकादमी की सामान्य परिषद ने साल 2019, 2020 और 2021 अकादमी पुरस्कार के लिए संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक/लोक/जनजातीय संगीत/नृत्य/रंगमंच, कठपुतली और प्रदर्शन कला में समग्र योगदान/छात्रवृत्ति के क्षेत्र से 128 कलाकारों का चयन किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

बता दें कि 128 कलाकारों में तीन संयुक्त पुरस्कार शामिल हैं। अकादमी ने एक बयान में कहा अकादमी फेलो के सम्मान में तीन लाख की पुरस्कार राशि दी जाती है, जबकि अकादमी पुरस्कार में एक ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के अलावा एक लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है। आपको बता दें कि एक विशेष अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कलाकारों को सम्मानित करेंगी।

ये भी पढ़ें: शहनाज गिल और MC Square एक साथ आएंगे नज़र, पोस्ट कर कही ये बात

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular