Sunday, July 7, 2024
HomeनेशनलSharad Yadav Passed Away: पीएम मोदी ने शरद यादव के निधन पर...
Sharad Yadav Passed Away: 

Sharad Yadav Passed Away: जेडीयू (JDU) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार (12 जनवरी) को गुरुग्राम स्थित फोर्टिस अस्पताल में 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुन पूरा राजनीतिक जगत शोक की लहर में डूब गया है। वहीं पीएम मोदी ने नेता के निधन पर दुख जताया है और राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा, “श्री शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं, ओम् शांति।”

 

ये भी पढ़े: शरद यादव के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक, अस्पताल ने घटना को लेकर जारी किया बयान 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular