Tuesday, July 9, 2024
HomeनेशनलSharad Yadav Passes Away: शरद यादव का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार आज,...

Sharad Yadav Passes Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री व जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनकी बेटी सुभासिनी ने ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने इस दुनिया को 75 साल की उम्र में अलविदा कह दिया। आज शनिवार के दिन उनका अंतिम संस्कार मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भोपाल लाया जाएगा पार्थिव शरीर

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के बड़े भाई पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस यादव ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार घर के पास ही किया जाएगा। दिल्ली से आज शनिवार को सुबह 9 बजे उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से भोपाल लाया जाएगा। जहां से सड़क मार्ग के द्वारा पैतृक गांव ले जाया जाएगा। जानकारी दे दें कि शरद यादव के निधन पर बिहार सरकार ने राज्य में शुक्रवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।

सांस लेने में आई थी तकलीफ

जानकारी दे दें कि शरद यादव काफी समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। गुरुवार रात सांस लेने में दिक्कत होने के बाद गुरुग्राम के फोर्टिंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर रखा गया, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर पाएं।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

 

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular