Tuesday, July 9, 2024
HomeनेशनलShinzo Abe News Update: नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे,...

Shinzo Abe News Update:

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। आज सुबह ही भाषण के दौरान उन्हें गोली मारी गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक बताया था और उनके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। 67 साल के शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, लेकिन डॉक्टर्स को इसमें सफलता नहीं मिली। बता दें कि शिंजे आबे को गोली मारने वाले हत्यारे को हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया था।

जान लेने के मकसद से ही आया था हमलावर

संदिग्ध हत्यारे का बयान भी सामने आया है। जापान की पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने बताया कि वह शिंजो आबे की जान लेना चाहता था क्योंकि वह कई बातों को लेकर शिंजो से संतुष्ट नहीं था। संदिग्ध हत्यारे की उम्र 41 साल के करीब है। उसका नाम Yamagami Tetsuya है। हमलावर सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है। जिस बंदूक से हमला हुआ वह मौके से बरामद कर ली गई।

2020 में दिया था प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा

आपको बता दें कि शिंजो आबे पीएम मोदी के अच्छे दोस्तों में से एक हैं। उन्होंने साल 2020 के अगस्त में जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था। उन्‍होंने यह फैसला अपने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों की वजह से लिया था। 65 वर्षीय अबे ने पद छोड़ने की घोषणा एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में की थी। पिछले दो हफ्तों के दौरान शिंजो आबे को दो बार अस्‍पताल जाना पड़ा है। इससे बात के अनुमान लगाए जा रहे हैं कि उनका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं चल रहा है।

 

ये भी पढ़ें: खुदा हाफिज 2 देखने से पहले जानें कैसी है यह फिल्म

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular