Friday, July 5, 2024
HomeनेशनलShivpal Yadav: प्रसपा का सपा के साथ हुआ विलय, शिवपाल सिंह यादव...

Shivpal Yadav:

Shivpal Yadav: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ऐलान किया की वह अपनी पार्टी का विलय समाजवादी पार्टी में कर रहें हैं। उन्होंने सैफ़ाई में इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि “हमने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया है। 2024 में हम एकजुट होकर लड़ेंगे। आज से कार पर समाजवादी पार्टी का झंडा होगा।”

आपको बता दे इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उनके भतीजे अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी का स्टीकर सौंपा। साल 2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले अखिलेश और शिवपाल में मतभेद होने के कारण शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी से अलग हो गए थे और उन्होंने अपनी पार्टी बना ली थी।

इस साल मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा की सीट खाली हुए थी। जिसपर हुए उपचुनाव का नतीजा आज आया है। इस सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी है। वह चल रही मतगणना में भाजपा प्रत्याशी से 2,40,322 वोटों के अन्तर से आगे चल रही है। उन्हें अब तक 5,28,163 मत मिले है। जबकि बीजेपी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को 2,81,008 मत प्राप्त हुए है।

 

ये भी पढ़े: BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल की गाड़ियों से हटाया गया प्रतिबंध

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular