होम / Shivraj Patil ने गीता पर दिया विवादित बयान, बोले- श्रीकृष्ण भी अर्जुन को कहते हैं जिहाद की बात

Shivraj Patil ने गीता पर दिया विवादित बयान, बोले- श्रीकृष्ण भी अर्जुन को कहते हैं जिहाद की बात

• LAST UPDATED : October 21, 2022

Shivraj Patil: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल हाल ही में गीता के संबंध में एक विवादित बयान देते हुए नजर आए। शिवराज पाटिल ने गुरुवार को दिल्ली में एक किताब के विमोचन प्रोग्राम में कहा कि महाभारत में अर्जुन को भगवान कृष्ण ने जिहाद की बात कही है।

श्रीकृष्ण भी कहते हैं जिहाद की बात

मोहसिना किदवई की किताब के विमोचन के अवसर पर शिवराज पाटिल ने कहा कि “जिहाद की बात तब आती है, जब मन के स्वच्छ विचार होने के बाद भी तमाम कोशिशों को करने के बाद कोई समझता नहीं है। तब कहा जाता है कि आपको अगर शक्ति का उपयोग करना है तो करना चाहिए। वो सिर्फ कुरान शरीफ के अंदर नहीं है, वो महाभारत के अंदर जो गीता का भाग है, उसके अंदर श्रीकृष्ण जी भी अर्जुन को जिहाद की बात कहते है। ये सिर्फ कुरान और गीता ही नहीं बल्कि जीजस ने भी लिखा है।”

मल्लिकार्जुन खरगे को कह दिया खंडेलवाल

वहीं, शिवराज पाटिल ने इस दौरान कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम भी ले लिया। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे को खंडेलवाल कहकर संबोधित किया। उनके पास बैठे शशि थरूर और सुशील कुमार शिंदे ने उन्हें इस बीच टोकना सही नहीं समझा। आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर को हरा दिया है।

ये भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी आज विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox