होम / Shraddha Murder Case: अफताब के दिए जख्म की तस्वीर आई सामने, श्रद्धा के चेहरे पर नजर आए चोट के निशान

Shraddha Murder Case: अफताब के दिए जख्म की तस्वीर आई सामने, श्रद्धा के चेहरे पर नजर आए चोट के निशान

• LAST UPDATED : November 18, 2022

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस लगातार हर सबूत इकट्ठा करने के प्रयास में लगी हुई है। इसी बीच अब एक तस्वीर सामने आई है। इसमें आरोपी आफताब की हैवानियत की झलक नजर आ रही है। बता दें कि ये तस्वीर श्रद्धा की एक दोस्त ने जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि आफताब ने कैसे उसके साथ पिटाई की थी। श्रद्धा के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर दिसंबर 2020 की है।

तस्वीर में मुस्कुराते चेहरे पर दिखे जख्म

बता दें कि श्रद्धा चेहरे पर जख्म के साथ ही मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। ये तस्वीर दर्शाती है कि इतने दर्द के बावजूद श्रद्धा हर हाल में अपने प्यार के साथ रहना चाहती थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि आफता इसका ये अंजाम देगा।

एंगर मैनेजमेंट के लिए मांगी थी मदद

बता दें कि श्रद्धा ने डॉक्टर से एंगर मैनेजमेंट के लिए भी मदद मांगी थी, जो उसे कभी नहीं मिली। श्रद्धा इसके बाद दिल्ली शिफ्ट हुई, लेकिन फिर भी दोनों के बीच झगड़े कम नहीं हुए। कई बार आफताब ने उसके साथ हिंसा की। इतना ही नहीं एक बार तो आफताब ने उसे मारने का प्रयास भी किया। लेकिन श्रद्धा के रोने से वो बाद में रुक गया।

नशे के लिए टोकती थी श्रद्धा

जांच में पता चला है कि श्रद्धा कई बार आफताब को नशे के लिए टोकती थी। फिर भी वो नशा करता था और अपना गुस्सा श्रद्धा पर निकाल देता था। दोनों के मुंबई रहने के दौरान कई बार ऐसा हुआ। इस बारे में श्रद्धा ने अपने कुछ दोस्तों को भी बताया था। उस समय मामले को बातचीत से ही सुलझा लिया जाता था।

पुलिस चैट रिट्रीव करने की कर रही कोशिश

पुलिस लगातार सबूत इकट्ठा करने में लगी हुई है ताकि आफताब को सख्त से सख्त सजा मिल सके। पुलिस उस हथियार की तलाश में लगी है जिससे आफताब ने श्रद्धा के कई टुकड़े कर दिए थे। बीते कुछ दिनों से पुलिस आफताब से इसे लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपी अपने शातिर दिमाग से पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा है। पुलिस आफताब की चैट को भी रिट्रीव कर रही है। हत्या वाले दिन की चैट से ये पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि उसने किससे क्या बात की थी।

ये भी पढ़ें: DDC के VC जैस्मीन शाह को हटाने पर AAP का BJP पर पलटवार, सिसोदिया बोले…

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox