Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiShrikant Tyagi: श्रीकांत की पत्नी के समर्थन में त्यागी समाज, महापंचायत का...

Shrikant Tyagi: ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता करने के मामले में श्रीकांत त्यागी जेल भेजे गए थे। जिसके बाद त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज के हजारों लोग उतर आए हैं। आपको बता दे कि नोएडा के भंगेल के महर्षि रामलीला ग्राउंड में त्यागी ब्राह्मण सर्व समाज की महापंचायत का आयोजन किया गया, जहां पूरे उत्तर प्रदेश के अलग- अलग जिलों और तहसील से भारी तादाद मे लोग यहां एकत्रित हुए। यहां समाज के लोगों ने लाउडस्पीकर से श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के समर्थन में नारे लगाए।

रालोद नेता ने कहा

रालोद नेता ने कहा कि श्रीकांत की पत्नी अन्नू त्यागी के साथ जो हुआ बहुत गलत हुआ। वो किसान की बेटी है और उसको न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से लड़ेंगे। अन्नू त्यागी काे त्यागी समाज के साथ ही गुर्जर महासभा, ठाकुर समाज, यादव, ब्राह्मण समाज का भी समर्थन मिला है। महापंचायत में जो निर्णय लिया जाएगा उसके आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। आपको बता दे कि रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि अनु त्यागी के समर्थन में जहां-जहां आंदोलन होगा रालोद सबके साथ है। महिलाओं का अपमान हम किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनके हक के लिए हम हमेशा लड़ते रहेंगे।

त्यागी समाज के लोगों का कहना

त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि श्रीकांत को गलती की सजा मिलनी चाहिए, लेकिन पुलिस ने उसकी पत्नी अनु त्यागी और मामी को थाने में बुलाकर प्रताड़ित किया, जो गलत है। मामी को पांच दिन पुलिस जीप में लेकर घूमती रही। बच्चों को खाना देने पहुंचे छह युवकों पर भी केस दर्ज किया गया। श्रीकांत मामले में छह युवकों पर राजनीति से प्रेरित होकर केस दर्ज किया गया। इसे बिना शर्त हटाया जाना चाहिए। साथ ही, मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही, श्रीकांत से गैंगस्टर एक्ट हटाया जाना चाहिए।

शुरू हो गया पोस्टर वार 

एक तरफ जहां मुखर हो त्यागी समाज ने आज नोएडा में महापंचायत बुलाई, वहीं ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के लोग मौन तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। दोनों गुटों के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। जहां महापंचायत में लगे पोस्टर इस प्रकरण को त्यागी समाज के सम्मान से जोड़ा जा रहा है, वहीं ग्रैंड ओमेक्स सोसायइटी के निवासी पूरी सोसाइटी में पोस्टर लगा कर अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का संदेश दे रहे हैं।

 

ये भी पढ़े: एक बार फिर पेटीएम के MD और CEO बने विजय शेखर, शेयरधारकों ने पक्ष में किया मतदान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular