Monday, July 1, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Sinead O'Connor: कोरोनर के द्वारा की गई पुष्टि, सिनैड ओ'कॉनर की मृत्यु...

India News ( इंडिया न्यूज ) Sinead O’Connor: सिंगर सिनैड ओ’कॉनर की मृत्यु की जांच कर रहे कोरोनर ने पोस्टमार्टम परीक्षा के निष्कर्षों की पुष्टि की है। कोरोनर ने सिनैड की मौत का कारण बताते हुए कहा कि उनकी मौत प्राकृतिक वजहों से हुई है। बता दें कि आयरिश गायक का जुलाई में 56 साल की उम्र में निधन हो हो गया था। वो लंदन में अपने घर में बेहोश पाई गई थी।

अपने घर में पाई गई ती बेहोश (Sinead O’Connor)

एक कोरोनर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिनैड ओ’कॉनर जो पिछले साल लंदन में अपने घर में बेहोश पाई गई थी। इनकी प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हुई है। बता दें कि मौत के दौरान कोई चिकित्सीय कारण नहीं बताया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने कहा था कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लगाया जा सकता है। परिणाम आने में कई सप्ताह भी लग सकते हैं।

अब मौत की नही की जाएगी जांच

कोरोनर की अदालत ने पुष्टि करते हुए ये भी कहा है कि वह अब उनकी मौत की जांच नही कर रही है। वहीं न्याय मंत्रालय के मुताबिक प्राकृतिक कारणों से मृत्यु तब होती है जब कोई बीमारी या स्थिति बाहरी ताकतों से जुड़ी न हो और कोई “असामान्य परिस्थितियां न हों। साथ ही पोस्टमार्टम जांच के बाद, एक कोरोनर यह तय कर सकता है कि क्या प्राकृतिक मौत की जांच के लिए आधार हैं, जो उपेक्षा के मामले में हो सकता है, या यदि मृत्यु के समय व्यक्ति पुलिस हिरासत या जेल में था।

Also Read: Noida News: हनी ट्रैप गिरोह का हुआ भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत…

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular