Monday, July 8, 2024
HomeनेशनलSitapur Road Accident: सीतापुर में बड़ा सड़क हादसा, चार लोगों की मौत,...

Sitapur Road Accident: सीतापुर से गुरुवार को एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि कुछ लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर बाराबंकी (Barabanki) जा रहे थे, उसी समय रास्ते में मोड़ पर ट्रैक्टर को सामने से आ रही एक बस ने टक्कर मार दी। इसके साथ ही बाद में पीछे से आ रही ट्रक ने भी ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, चार गंभीर रूप से घायल हैं, बताया जा रहा है कि कुल 30 से 35 लोगों के घायल हुए हैं।

ASP नरेंन्द्र सिंह ने दी जानकारी

इस घटना को लेकर सीतापुर के एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, “कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर बाराबंकी जा रहे थे। रास्ते में मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। जिसके बाद में पीछे से आ रही ट्रक ने भी ट्रॉली को टक्कर मारी दी। चार की मौके पर मृत्यु हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हैं, कुल 30-35 लोग घायल हुए हैं।”

4 लोगों की हालत गंभीर

सड़क हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया दिया है। भर्ती कराए गए घायलों में से 4 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस मरने वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है, पहचान करने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।

क्रेन की मदद से हटाया ट्रक और ट्रैक्टर

बताया जा रहा है कि ये हादसा सीतापुर के सिधौली क्षेत्र का है। परिवार मुंडन कराने के लिए सीतापुर आया हुआ था। जिसके बाद वे सब लोग वापस बाराबंकी जा रहे थे। तभी ये भीषण सड़क हदासा हो गया। पुलिस ने सुबह ट्रक और ट्रैक्टर को हटाने के लिए क्रेन का उपयोग किया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को ट्रामा सेंटर पहुंचाने की तैयारी कि जा रही है।

ये भी पढ़ें: लखीमपुर में पेड़ से लटकी मिली दो सगी दलित बहनों की लाश, मां ने लगाया ये आरोप

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular