Thursday, July 4, 2024
Homeनेशनलस्मृति ईरानी ने राहुल पर लगाया गरिमाविहीन आचरण का आरोप ; भाजपा...

India News (इंडिया न्यूज़) : आज सदन में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने अपनी बात रखी। अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए मणिपुर की घटना पर राहुल ने भाजपा पर खूब हमला बोला। राहुल ने कहा इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं हिन्दुस्तान को मणिपुर में मारा है। हिन्दुस्तान का क़त्ल किया है। राहुल ने आगे कहा कि हिंदुस्तान की सेना एक दिन में मणिपुर में शांति ला सकती है, आप उसका प्रयोग नहीं कर रहे हो। अगर मोदी जी हिंदुस्तान की आवाज नहीं सुनते हैं, वह देश के दिल की आवाज सुनते हैं तो किसकी सुनते हैं- दो लोगों की सुनते हैं।

स्मृति ने राहुल पर फ़्लाइंग किस देने का लगाया आरोप

मणिपुर को घटना को हिंदुस्तान की हत्या बताये जाने पर भाजपा की और से स्मृति ईरानी ने राहुल पर पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा उनके (राहुल) के बयान के बाद ‘कांग्रेस पार्टी यहां पर तालियां बजाती रही। भारत माता की हत्या की बात पर कांग्रेस पार्टी ने ताली पीटी। इस बात का संदेश पूरे देश में दिया कि मन में गद्दारी किसके है। मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है मेरे देश का अंग है। आगे उन्होंने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जिनको आज मुझसे पहले(राहुल गांधी) वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह केवल एक स्त्रीद्वेषी व्यक्ति ही हो सकता है जो उस संसद में संसद की महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे। ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया।

गांधी परिवार के संस्कार पर उठाये सवाल

वहीँ, सदन के बाहर मिडिया से बातचीत में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राह चलते सुना था कि औरतों को वो लोग जो कानून का उल्लंघन करते हैं वे इस प्रकार के अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं। ये नहीं पता था कि गांधी परिवार के संस्कार में भी एक संस्कार ये है।

also read ; मणिपुर की घटना को राहुल ने बताया ‘हिन्दुस्तान की हत्या’ ; पहले स्पीकर ने टोका फिर बीजेपी हुई हमलावर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular