Friday, July 5, 2024
HomeनेशनलSonia Gandhi Dussehra Celebrations: दशहरे पर सोनिया गांधी पहुंची कनार्टक, कल होंगी...
Sonia Gandhi Dussehra Celebrations:

कांग्रेस पार्टा की अंतराकालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों कनार्टक दौरे पर हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान और पार्टी के लिए नए अध्यक्ष चुने जाने से पहले सोनिया गांधी ने कनार्टक दौरे पर जाना ठीक समझा। इसी बीच नेता ने दशहरा के खास मौके पर बेगुर गांव के प्रसिद्ध भीमन्नकोल्ली मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वह कल यानी  6 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।

भारत जोड़ो यात्रा पर लगा ब्रेक 

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा दशहरे के कारण आज यानी 5 अक्टूबर को नहीं हो पाई। जिसकी वजह से कर्नाटक में ब्रेक लगाया गया है। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया, कि ‘सोमवार, 3 अक्टूबर को 26वें दिन मांड्या ज़िले में प्रवेश कर चुकी है लगातार यात्रा के बाद हम कोडागु में विश्राम करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष भी वहीं रहेंगी। 2 दिन के दशहरा ब्रेक के बाद 6 तारीख़ की सुबह यात्रा फिर से शुरू होगी।’

यात्रा में सोनिया गांधी भी शामिल 

आपको इस बात की जानकारी दें दे कि बीते कुछ समय से ही सोनिया गांधी बीमार चल रही थी। जिसके चलते वह  पिछले कुछ चुनावों में प्रचार नहीं कर सकी। लेकिन अब वह आराम के बाद पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रही है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा में जल्द शुरू होगा दिल के मरीजों का इलाज

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular