Friday, July 5, 2024
HomeनेशनलSonia Gandhi Health Update: मां का हालचाल लेने गंगाराम अस्पताल पहुंचे राहुल...
Sonia Gandhi Health Update: 

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष यानी सोनिया गांधी की तबीयत इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रही है। वह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में बुधवार (04 जनवरी) से भर्ती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की सोनिया को फेफड़ों से संबंधित एक बीमारी है, जिसके चलते वह इस समय अस्पताल में भर्ती है।

मां से मिलने पहुंचे राहुल

इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मां का हालचाल लेने के लिए राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को बीच में छोड़ मां से मिलने पहुचे है। वह पदयात्रा छोड़ दिल्ली लौट आए है। हालांकि, वह फिर से यात्रा को ज्वाइन कर लेंग। बता दें कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा इस समय हरियाणा पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी पानीपत में यात्रा के साथ दोबारा जुड़ जाएंगे।

सोनिया की हालत स्थिर

आपको बता दें की सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही है।

ये भी पढ़े: अब कैसी है राहुल गाँधी की माँ की तबियत? अस्पताल ने जारी किया ये बयान

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular