होम / एमपी के इंदौर में मंदिर की बावड़ी की छत धंसी; अबतक 13 की मौत, गृहमंत्री शाह ने जताया दुख

एमपी के इंदौर में मंदिर की बावड़ी की छत धंसी; अबतक 13 की मौत, गृहमंत्री शाह ने जताया दुख

• LAST UPDATED : March 30, 2023

Stepwell roof caved in Indore; Home Minister Shah expressed grief: रामनवमी के दिन मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई।  इसके चलते करीब 25-30 लोग बावड़ी (कुएं) में गिर गए। जिसके कारण अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी तक 17 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। बावड़ी से पानी निकालने के लिए मोटर (पंप) बुलाई गई है। हादसा स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुआ। यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी पर बनी पर बनी छत धंस गई। इस पर मौजूद लोग बावड़ी में गिर गए। मंदिर में रामनवमी के उत्सव पर हवन चल रहा था।

मृतकों के परिजनों को मुआवजे का एलान 

घटना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अफसोस जताई है। साथ उन्होंने कहा है कि, वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उनकी आधिकारियों से बातचीत हो रही है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, जबकि घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही घटना की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

 

हादसे पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम ने कहा कि, ताजा जानकारी के अनुसार, 11 शव बरामद किए गए हैं। बचाए गए 19 लोगों में से दो की मौत हो गई। इस तरह कुल 13 लोगों की मौत हो गई। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

गृहमंत्री शाह ने जताया दुख

गृहमंत्री शाह ने हादसे पर दुख जताते हुए लिखा,“ मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगा हुआ है, NDRF भी शीघ्र ही घटनास्थल पर पहुँच रही है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर व्यक्त की संवेदना 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, “इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुई दुर्घटना से मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। जो लोग इस दुर्घटना में अभी भी फंसे हुए हैं मैं उनके सकुशल होने की ईश्वर से कामना करता हूं।”

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox