होम / Stubble Burning: धड़ल्ले से पंजाब में जल रही पराली, 32486 बढ़कर पहुंची कुल संख्या

Stubble Burning: धड़ल्ले से पंजाब में जल रही पराली, 32486 बढ़कर पहुंची कुल संख्या

• LAST UPDATED : November 8, 2022

Stubble Burning:

Stubble Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले में राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है। एक दिन की राहत के बाद सोमवार को एक बार फिर से खूब पराली जलाई गई। आपको बता दे पराली जलाने के 2487 केस सोमवार को सामने आए हैं। जिसमें से फिरोजपुर जिले से सबसे ज्यादा 353 मामले दर्ज किए गए। वहीं सबसे कम मामले मोहाली जिले से सामने आए। सूबे में रविवार को पराली जलाने के 599 मामले सामने आए थे।

कुल मामलों की संख्या पहुंची 32486

आपको बता दें कि पूरे पंजाब में अब पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 32486 हो चुकी है। हालांकि पिछले दो सालों के मुकाबले ये आंकड़ा कम है। साल 2021 में 15 सितंबर से 7 नवंबर तक पराली जलाने के कुल 37933 केस सामने आए थे। वहीं 2020 में 57696 मामले इस दौरान दर्ज किए गए थे। इसके अलावा पराली जलाने के 268 मामले सोमवार को मोगा जिले, बठिंडा में 256 और संगरूर 180 मामले आए थे। अब तक इस सीजन में संगरूर जिला 4545 केसों के साथ टॉप पर बना हुआ है। वहीं दूसरे नंबर पर पटियाला 3032 मामलों के साथ है।

पराली जलाने के मामलों में हुई बढ़ोतरी

सोमवार को भले ही पंजाब में पराली जलाने के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। लेकिन यह संख्या पिछले दो सालों में सबसे कम रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में 7 नवंबर को 4716 और 2021 में 5199 मामले दर्ज हुए थे।

 

ये भी पढ़े: भारत में आज दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए कहां और कब से शुरू होगा सूतक

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox