Saturday, July 6, 2024
HomeनेशनलSwachh Survekshan 2022: गाजियाबाद बना उत्तर प्रदेश का सबसे साफ शहर, देशभर...

Swachh Survekshan 2022:

गाजियाबाद: ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2022’ के परिणामों की घोषणा हो चुकी है। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।

देश में 12वां स्थान प्रदेश में नंबर-1

स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद नगर निगम, प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। गाजियाबाद को प्रदेश के सबसे साफ शहरों में पहला स्थान वहीं पूरे देश में 12वां स्थान मिला है। साल 2021 में गाजियाबाद प्रदेश में दूसरे और देश में 18वें स्थान पर रहा था। इसके साथ ही गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड ने उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर खुशी जताई है। उन्होने शहर को प्रथम स्थान मिलने का श्रेय जनता को दिया।

ऐसे प्रदेश में नंबर-1 बना गाजियाबाद

जानकारी के लिए बता दें कि, गाजियाबाद से रोजाना 1200 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। जिसके निस्तारण के लिए तत्कालीन नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने काफी काम किए हैं। साथ ही उन्होंने गाजियाबाद में प्रदेश की पहली 2 गार्बेज फैक्ट्री भी चालू कराई। जिनमें सूखा और गीला कूड़ा अलग किया जाता है। वहीं उन्होंने शहर से 200 से ज्यादा ढलावघर खत्म कराए। साथ ही जिले का सूखा कूड़ा बेचने का भी काम किया जा रहा है, जिससे एक साल में एक करोड़ की आए होगी। वहीं इसके साथ ही योजनाओं को जमीन पर उतारने में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार का महत्वपूर्ण स्थान रहा।

लगातार छठी बार नंबर-1 रहा इंदौर

वहीं स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर ने लगातार छठी बार पहला स्थान प्राप्त किया है, वहीं सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरा स्थान पर रहा। ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2022’ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है, इसके बाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का स्थान है।

 ये भी पढ़ें: इंदौर ने लगातार छठी बार जीता खिताब, जानें दिल्ली और अन्य शहरों की रैंकिंग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular