Tuesday, July 2, 2024
HomeनेशनलSwara Bhasker With Rahul Gandhi: 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुई स्वरा...
Swara Bhasker With Rahul Gandhi:

Swara Bhasker With Rahul Gandhi: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) अपने बेबाक अंदाज की वजह से काफी फेमस हैं। अक्सर ही स्वरा अपने विवादित बयानों के चलते  सुर्खियां बटोरती नज़र आती है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ अलग कर दिखाया है दरअसल, एक्ट्रेस कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा बनी हैं। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

स्वरा की मौजूदगी ने यात्रा को दी हवा 

आपकी जानकारी के लिए बता दें स्वरा को देश की मौजूदा सरकार पर टिप्पणी करते हुए देखा गया है। ऐसे में स्वरा का राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना लाजिमी है। स्वरा की इस मौजूदगी ने राहुल के इस आंदोलन को और हवा दे दी है।

कदम से कदम मिलाती दिखी एक्ट्रेस

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का काफिला मध्य प्रदेश के उज्जैन से होकर गुजरा है। जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने रैली का हाथ थामा और राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाती हुई दिखाई दी।

ये भी पढ़ें: iPhone के Battery इंडिकेटर को लेकर रहते हैं परेशान, यहां जानें इसका पूरा प्रोसेस

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular