Monday, July 8, 2024
HomeनेशनलTaj Mahal Rename: क्या बदला जाएगा ताजमहल का नाम, आज पेश किया...

Taj Mahal Rename:

Taj Mahal Rename: ताजनगरी में साढ़े चार साल में 80 से ज्यादा सड़कों और चौराहों के नाम बदले गए है, और अब आगरा नगर निगम में आज बुधवार को ताजमहल का नाम बदलने का प्रस्ताव लाया जाएगा। दरअसल ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय करने की मांग की जाएगी। आपको बता दे कि ताजगंज के भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर आज होने वाले नगर निगम सदन के अधिवेशन में यह प्रस्ताव पेश करेंगे। पार्षद का कहना है कि उन्होंने प्रस्ताव संख्या 4(7) में इसके संबंध में कई तथ्य रखे हैं, जिनके आधार पर नाम बदलने का प्रस्ताव सदन के सामने रखा जाएगा।

पार्षद शोभाराम राठौर के अनुसार

आपको बता दे कि पार्षद शोभाराम राठौर के अनुसार मुगल रोड, घटिया आजम खां सहित कई सड़कों, चौराहों के नाम बदले गए हैं। इसलिए अब वक्त आ चुका है कि ताजमहल का नाम भी बदलकर तेजो महालय कर देना चाहिए। आज भाजपा पार्षद प्रस्ताव रखने के साथ ही ऐतिहासिक तथ्यों को सदन में रखेंगे और नाम बदलने को लेकर समर्थन मांगेंगे। आपको बता दें कि हिंदूवादी संगठन लंबे अरसे से ताजमहल को तेजो महालय बताते हुए आए हैं। जिसे लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है।

हो सकता है हाउस टैक्स के सर्वे पर हंगामा

बता दें कि हाउस टैक्स के सर्वे को लेकर नगर निगम सदन के सामान्य अधिवेशन में हंगामा भी हो सकता है। निजी कंपनी साईं कंस्ट्रक्शन से नगर निगम ने हाउस टैक्स को लेकर सर्वे भी कराया है। जिसके बाद नगर निगम 97 हजार नोटिस भेज चुका है। जिसमें कई खामियां भी मिल रही हैं। वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो जाएगा। करीब 345 विकास कार्य चुनावी साल में रूके हुए हैं। पार्षद करीब 40 करोड़ का काम न होने के चलते नाराज हैं। जिसे लेकर हंगामा किया जा सकता है।

इससे पहले बदले जा चुके हैं ये नाम
  • मुगल रोड, कमला नगर का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन मार्ग।
  • मंटोला, कंगालपाड़ा का नाम बदलकर वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर रखा गया।
  • घटिया आजम खां का नाम बदलकर अशोक सिंघल मार्ग।
  • धूलियागंज चौराहे का नाम विनायक वीर सावरकर के नाम पर किया गया।
  • लोहामंडी के नौबस्ता चौराहे का नाम बदलकर गुरु नानक देव चौक।

 

ये भी पढ़े: भारत में रोजाना आ रहे रेप के औसतन इतने केस, जानिए क्या है इसकी पूरी रिपोर्ट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular