Tuesday, July 9, 2024
HomeनेशनलTelangana News: भाजपा विधायक टी राजा ने अब पैगंबर मोहम्मद पर की...

Telangana News: भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा प्रकरण अभी चल ही रहा है कि अब तेलंगाना में भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने विवादित टिप्पणी की है। आरोप है कि भाजपा विधायक ने पैगंबर मोहम्मद के लिए अपमानजनक टिप्प्णी की है। इसके बाद गुस्से में आए लोग सड़क पर उतर गए हैं। देर रात कई लोगों ने भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कि गई है। डीसीपी पी साई चैतन्य ने बताया कि, पिछली रात बड़ी संख्या में लोगों ने साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाया है, इसलिए उनकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। डीसीपी चैतन्य ने बताया कि, भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज हो गया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो

भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। इस पोस्ट में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की। इसके बाद उनका यह पोस्ट वायरल हो गया और देर रात में दबीरपुरा, भवानी नगर, मिचौक, रेनबाजार में लोग पुलिस स्टेशनों में पहुचें और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

मुनव्वर फारुकी को दी थी धमकी

बता दें कि टी राजा सिंह ने इससे पहले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को भी कथित तौर पर धमकी दी थी। उन्होंने उनके शो को रद्द करने की भी मांग की थी। शुक्रवार के दिन जब टी राजा मुनव्वर फारूकी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का प्रयास कर रहे थे तो पुलिस के द्वारा उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया गया था।

ये भी पढ़ें: बड़ा फैसला, गलत मीटर रीडिंग कर रहे रीडरों और निजी कंपनी के खिलाफ दर्ज होगी FIR

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular