Sunday, July 7, 2024
Homeनेशनलनेहरू मेमोरियल का बदला हुआ नाम कल से हुआ लागू ; जून...

India News (इंडिया न्यूज़) : स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त के मौके पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए नेहरू मेमोरियल का नाम बदल दिया है। अब नेहरू मेमोरियल को पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (PMML) के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि बीते 15 जून को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी की एक विशेष बैठक में इसका नाम बदलकर प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी करने का फैसला किया गया था। अब इसे औपचारिक रूप दे दिया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, नृपेंद्र मिश्रा पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वो पहले प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य सचिव थे।

पीएम मेमोरियल का इतिहास

बता दें , एडविन लुटियंस की इंपीरियल कैपिटल का हिस्सा रहा तीन मूर्ति भवन अंग्रेजी शासन में भारत के कमांडर इन चीफ का आधिकारिक आवास था। ब्रिटिश भारत के अंतिम कमांडर इन चीफ के जाने के बाद 1948 में तीन मूर्ति भवन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का आधिकारिक आवास बन गया। पंडित नेहरू 16 साल तक इस घर में रहे और यहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद इस तीन मूर्ति भवन को पंडित नेहरू की याद में उन्हें समर्पित कर दिया गया और इसे पंडित नेहरू म्यूजियम एंड मेमोरियल के नाम से जाना जाने लगा। अब केंद्र सरकार ने इसका नाम नेहरू मेमोरियल से बदलकर पीएम म्यूजियम एंड सोसाइटी कर दिया है।

also read ; दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाने पर उपराज्यपाल ने जताई आपत्ति ; विधानसभा अध्यक्ष ने नकारा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular