होम / Jhansi News: शादी का झांसा देकर सात साल किया युवती के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी के बहनोई ने भी किया शोषण

Jhansi News: शादी का झांसा देकर सात साल किया युवती के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी के बहनोई ने भी किया शोषण

• LAST UPDATED : July 5, 2022

Jhansi News:

झांसी: कोतवाली शहर में पीड़िता ने एक युवक पर सात सालों तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। महिला पांच साल की बच्ची की मां है। शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपी के बहनोई ने भी उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार इस पूरे मामले में आरोपी की मां और बहन आरोपी का पूरा साथ देती थीं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

शादी का भरोसा दिलाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता नई बस्ती में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी जान-पहचान लगभग सात साल पहले बड़ा बाजार निवासी पुनीत गुप्ता से हुई थी। पुनीत ने अपनी मां शोभा, बहन प्रीति और अपने जीजा विनीत अग्रवाल से उसकी मुलाकात करवाई। उन्होंने ने विवाह की रजामंदी भी दे दी थी। पीड़िता ने बताया कि पुनीत ने उसे एक दिन धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने परिवार वालों से सब बताने की बात कही तो पुनीत ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर चुप करवा दिया। लेकिन वह शादी करने के बहाने उसके साथ कई महीने तक दुष्कर्म करता रहा।

गर्भ गिराने का डाला दबाव

पीड़िता ने कहा कि उसके गर्भवती होने पर पुनीत ने गर्भ गिराने का दबाव डाला लेकिन, उसने बच्चे को जन्म दिया। युवती का आरोप है पुनीत के जीजा विनीत अग्रवाल ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने मिलकर उसका अश्लील वीडियो बनाया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने के बहाने जीजा-साले उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। आखिर में उसने घरवालों को सारी बात बताई। इसके बाद घरवालों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: लक्ष्मीनगर में सात साल की बच्ची के साथ की हैवानियत, दयालपुर में युवक ने किया मासूम से दुष्कर्म

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox