होम / ‘टाइम’ मैग्जीन 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में भारत के इन लोगों को मिली जगह

‘टाइम’ मैग्जीन 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में भारत के इन लोगों को मिली जगह

• LAST UPDATED : April 16, 2023

‘Time’ magazine 100 influential people: हाल ही में वर्ल्ड फेमस “टाइम” मैग्जीन ने दुनिया की 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में भारतीयों के नाम भी शामिल किए गए हैं। लिस्ट में 3 भारतीय का नाम हैं। जिसमें फिल्ममेकर SS राजामौली, बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और भारतीय मूल के लेखक सलमान रूश्दी का नाम है। फिल्ममेकर SS राजामौली, जिन्होंने हाल में ही फिल्म ‘आर आर आर’ के गाने के लिए ऑस्कर जीता था, उन्हें अब “टाइम” ने विश्व स्तर पर एक प्रभावशाली हस्ती माना है।

 

राजामौली के अलावा ‘मोस्ट इन्फ्लुएंस ​प्यूपिल’ भारतीय मूल के लेखक सलमान रूश्दी और बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का नाम शामिल किया गया है। लेखक सलमान रूश्दी के ऊपर पिछले साल 2 अगस्त इस्लामिक कट्टरपंथियों के द्वारा चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। हालांकि, इसके बावजूद वह बच गए। वह दुनियाभर में अपने लेखनी को लेकर प्रसिद्ध हैं। वह देश और विदेश के गंभीर विषयों पर मुखर होकर लिखते हैं। यहीं कारण है कि  उन्हें कई बार जानलेवा हमले का शिकार होना पड़ा है। वे 1989 से इस तरह के संकटों से जूझने के कारण उन्हें भारत को छोड़ना पड़ा था।

 

वहीं बात करें दुनिया के प्रभावशाली लोगों की तो इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, महाराजा चार्ल्स, अरबपति सीईओ एलन मस्क और प्रतिष्ठित गायिका और कलाकार ब्योंसे भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि, “टाइम” मैगजीन द्वारा साल 2023 लिए तैयार की गई दुनिया की 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में जलवायु परिवर्तन, हेल्थ, लोकतंत्र, न्याय और समानता सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण काम करने वाले लोगों को जगह दी गई है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox